आगरा की पीएस गीत उत्तर प्रदेश सिने आर्टिस्ट एवं वर्कर्स फोरम की प्रदेश इकाई के प्रदेश सचिव बनाईं

Hindi Gaurav :: 09 Aug 2021 Last Updated : Printemail

May be an image of 5 people, people standing and indoorआगरा। आगरा शहर की पीएस गीत (मिस इंडिया क्वीन ऑफ बिृलियंसी) को भारतीय जनता मजदूर संघ की शाखा उत्तर प्रदेश सिने आर्टिस्ट एवं वर्कर्स फोरम की प्रदेश इकाई के प्रदेश सचिव का पदभार सौंपा गया है।यह कार्यक्रम बदायूं शहर के वैभव लॉन में सम्पन्न हुआ था, जिसमें इकाई को विस्तार देते हुए गीत को यह जिम्मेदारी दी गयी है। पीएस गीत जो कि पिछले 12 वर्ष से ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा रहीं हैं और भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, इस नई जिम्मेदारी के मिलने से बेहद खुश हैं, वह बताती हैं कि उनकी कंपनी ग्रूम एन ग्लैम जिसकी वह संस्थापक व निदेशक भी हैं, पिछले कई वर्षो से आगरा शहर की प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती आ रही है।

आगे पीएस गीत कहती हैं कि श्री शांत प्रकाश जाटव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं श्री रजत सक्सेना (प्रदेश अध्यक्ष) की मैं आभारी हूँ, और विश्वास दिलाती हूँ कि जो जिम्मेदारी उन्हें सोंपी गयी है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगी, और संस्था के माध्यम से आगरा शहर की प्रतिभाओं को और मजबूती एवं ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने का कार्य करूँगी।

इस कार्यक्रम में श्रीमती दीपमाला गोयल चेयरमैन नगर पालिका परिषद बदायूं भी मौजूद थीं। इसके साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। इनमें रजत सक्सैना प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष, फाजिल कुरेशी कोषाध्यक्ष, राहुल सक्सेना प्रदेश महासचिव, पीएस गीत प्रदेश सचिव, अरुण कुमार कुकरेजा प्रदेश सचिव, विनोद कुमार सक्सेना 'बन्नी' जिलाध्यक्ष बदायूं, विनोद कुमार जौहरी ज़िला सचिव बदायूं, रॉबिन शर्मा सह संस्थापक एवं निदेशक ग्रूम एंड ग्लैम, श्रीमती रजनी मिश्रा बृज प्रांत अध्यक्ष बीजेपी महिला प्रकोष्ठ आदि शामिल रहे।

comments powered by Disqus